धौलपुर: नुन्हेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया शव
कौलारी थाना क्षेत्र में बुधवार को युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 25 वर्षीय मृतक युवक खेत पर खाद लेने गया था। वापिस लौट रहा था। इसी दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर होने पर रैफर किया गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा