धौलपुर: घंटाघर रोड स्थित मकान में किरायेदार बनकर ₹7 लाख के जेवरात चुराने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कोतवाली थाना क्षेत्र में घंटाघर रोड पर एक मकान में 17 जुलाई को हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। चोरी के आरोप में एक महिला चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी हुए सोने और चांदी के गहने बरामद कर लिए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी प्रमेंद्र रावत ने बताया कि 20 जुलाई को पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया था।