धौलपुर: पोखरा मौहल्ले में घर के बटवारे को लेकर पिता पुत्र में हुआ झगड़ा, बीच बचाव में आई बहिनों को सगे भाइयों ने पीटा
बसेड़ी थाना क्षेत्र के पोखरा मोहल्ले में मंगलवार को घर के बंटवारे को लेकर दो भाइयों का अपने पिता से झगड़ा हो गया। झगड़े के बीच बचाव में आई दो बहनों की उनके ही भाइयों ने बेरहमी से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। दोनों बहनों ने पिता से अपने लिए भी हिस्सा मांगना शुरू कर दिया था। हिस्सा मांगने से नाराज झगड़ा कर रहे दोनों भाइयों ने बहनों की मारपीट कर दी।