धौलपुर: साईबर धोखाधडी करने वाले अनजान नंबरों से आने वाले कॉल को लेकर एसपी की कार्यालय से अपील
जिले में आमजन के पास अनजान फ्रॉड नंबरो से पुलिस अधिकारी बन कर उनके बच्चे बच्चियों या किसी निकटतम परिजन के पुलिस द्वारा किसी गंभीर मामले में अरेस्ट करने के कॉल आ रहे है, इस दौरान बच्चे-बच्ची या निकट परिजन के अरेस्ट होने की झूठी बात बोली जाती है। उन्होंने जिले के सभी से अपील की है। कि इस प्रकार की सायबर धोखाधडी की कोशिश करने वालों से सावधान रहें,