प्रतापगढ़: मवई रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति टीम ने बचाई महिला की जान, वह रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी
प्रतापगढ के मवाई रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम 8 बजे आत्महत्या करने पहुंची महिला सोना देवी को मिशन शक्ति टीम ने मुस्तैदी से बचा लिया। पारिवारिक कलह के कारण तनाव में चल रही महिला की टीम ने काउंसलिंग की और उसे सुरक्षित पति व बच्चों के सुपुर्द किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।