होशंगाबाद नगर: सांवलखेड़ा शराब दुकान में ₹39 हजार कैश, मोबाइल व शराब की बोतलें चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
देहात थाना क्षेत्र के सांवलखेड़ा स्थित शराब दुकान में चोरी की वारदात का मामला मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सामने आया है। चोर दुकान के पीछे का टीन उखाड़कर अंदर घुसे और 39 हजार नगदी,2 मोबाइल एवं पांच बियर की बोतलों समेत अन्य सामान ले गए।शराब दुकान के मैनेजर प्रेम कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि बीती रात ओमप्रकाश चंद्रवंशी, भीम कुमार, प्रद्युम्न के साथ थी।