संडीला: बालामऊ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सत्यपाल वर्मा का निधन, कस्बे में शोक की लहर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बालामऊ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सत्यपाल वर्मा का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।सत्यपाल वर्मा ने अपने जीवन के 50 वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की। उन्हें जमीनी स्तर का मजबूत नेता माना जाता था, जिनकी आम जनता के बीच गहरी पकड़ थी।