रॉबर्ट्सगंज: ऑपरेशन दहन के तहत अवैध शराब के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, थाना करमा पर 71 मुकदमों का हुआ विधिक निस्तारण
सोनभद्र ऑपरेशन दहन” के तहत रविवार दोपहर 12 बजे अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10.05.2026 को थाना करमा परिसर में विभिन्न अभियोगों से संबंधित कुल 71 मुकदमों के मुकदमाती माल (अवैध शराब) का विधिक रूप से निस्तारण कराया गया।