दमोह: बांसनी: शादी से पहले युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने दूल्हे पर लगाए गंभीर आरोप
Damoh, Damoh | May 14, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बांसनी में शादी से पहले युवती पूजा आदिवासी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी 8 जून को होना तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। पिता सेवक आदिवासी ने आरोप लगाया कि होने वाले दूल्हे ने फोन पर कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिससे बेटी परेशान हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।