डिंडौरी: मंडला नेशनल हाईवे सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने दी प्रतिकिया
शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने डिंडोरी मंडला नेशनल हाईवे की बदहाल स्थिति को लेकर गुरुवार सुबह 8:00 बजे सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट करते हुए प्रतिक्रिया दी। शहपुरा विधायक ने बताया कि सड़क के कई स्थान पर पुलिया के किनारे सड़क धंस चुकी है साथ अंधे मोड़ पर प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं डायवर्सन की समुचित व्यवस्था किए बिना सड़क को खोदा गया ।