पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर रोहिणी आचार्य प्रकरण पर राजद समर्थकों का प्रदर्शन, संजय यादव के खिलाफ नारेबाजी
लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने संजय यादव और रमीज पर पार्टी की हार का ठीकरा फोड़ा था। वहीं उन्होंने यह भी कहा था कि तेजस्वी यादव से जब उन्होंने हार को लेकर सवाल पूछा तो उन्हें गालियां दिलवाई गई, उन्हें अपमानित किया गया और मारने के लिए चप्पल भी उठाया गया। वहीं सोमवार शाम करीब 7:00 बजे राबड़ी आवास के बाहर खूब हंगामा हुआ।