हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मेरा युवा भारत ने की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय भावना जागृत करना, देश के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना था।
चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में कल्पना शर्मा एवं इशिका खींची ने अपनी भूमिका निभाई।
चित्रकला प्रतियोगिता में विकास चंद्रवंशी ने प्रथम स्थान भक्ति निगम ने द्वितीय तथा वेदांश खींची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दुर्गा शंकर मोयल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
#JanSampark #ratlam
1 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026