तानसेन: दुकानदार लघु शंका के लिए गया, पलक झपकते ही गल्ले से ₹88 हजार गायब!
Tansen, Gwalior | Apr 19, 2026 उपनगर ग्वालियर के खाटू श्यामबाबा मंदिर के पास कृष्णा ट्रेडर्स की दुकान में से अज्ञात चोरों ने कुछ ही देर में करीब 88000 की नकदी उड़ा दी। घटना के समय दुकानदार संजीव सिंघल कुछ देर के लिए ही दुकान छोड़कर पास में बाथरूम के लिए गए थे। घटना 4 अप्रैल दोपहर की है जिसकी कायमी शनिवार को दोपहर 2 बजे की गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।