आप ने हरदा में संगठन का किया विस्तार, 75 से अधिक पदों पर नियुक्तियां
हरदा और टिमरनी विधानसभा में घोषित किए पदाधिकारी, जिला संगठन को भी मिली नई टीम
अनोखा तीर, हरदा। आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार करते हुए हरदा जिले को लेकर बड़ी घोषणा की है। पार्टी की ओर से 5 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति सूची में हरदा जिले की हरदा एवं टिमरनी विधानसभा सहित जिला संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के अनुसार हरदा जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पार्टी द्वारा जारी पहली सूची में हरदा विधानसभा क्षेत्र के लिए नर्मदाप्रसाद पुनासे को विधानसभा अध्यक्ष तथा शंकरलाल बांके को विधानसभा संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सुंदरलाल करोड़े, आलोक कासेरा, विजय गुर्जर, गिरिवार सिंह राजपूत, राधेश्याम अंजने, गोपाल सोनी, विक्रम मीणा, विनय सिंह पवार, संतान सालवे और तोताराम मुकाती को विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं श्रीराम गुर्जर, शिशिर सेजगे, भगवत सिंह राजपूत, राजकुमार चौरे और अंकित पाटिल को विधानसभा सचिव नियुक्त किया गया है। राऊ वैरागी, बालकदास बांके, नौशाद अली, संजीव परवे, दीपक हल्दिया, गणेश इंदौरे, प्रवीण गुर्जर, फारुक खान, कमलेश राठौर और पदम सिंह राजपूत को विधानसभा संयुक्त सचिव बनाया गया है। रोहित कानवे को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समन्वयक, दीपक वर्मा को सोशल मीडिया समन्वयक, शोकत खान को विधानसभा कार्यालय प्रभारी तथा कमल अत्रिया को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
जिला संगठन में भी नई टीम
पार्टी की दूसरी सूची में हरदा जिला संगठन के लिए रामकृष्ण अंजने को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भारत तुले, मोहन चौधरी, प्रवीण मीणा और जय नारायण पाटिल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
शिवनारायण रायखेरे और राजेश कोसले को जिला सचिव तथा प्रवीण गुर्जर, गोविंद राजपूत, हुकुम गुर्जर, मुलचंद राजपूत, राजेश कोराले और विष्णु प्रसाद यादववंशी को जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आनंद पटेल को एस/टी विंग में जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
टिमरनी विधानसभा में भी बड़ा फेरबदल
तीसरी सूची में टिमरनी विधानसभा के लिए शरद शर्मा को विधानसभा अध्यक्ष और चिंटू वातने को विधानसभा संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। शंकरलाल खौरे, रामसिंह पारते, कमलदास महंत, ओमप्रकाश पटेल, राजेंद्र चौधरी, कमलेश कुशवाहा, गिरिवार सिंह चौहान, सुभाष सिंह राजपूत और सतीश बांके को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सुनील टेकाम, सोनी महंत, राजेश गुर्जर, संजय पुनासे और बनती गौर को विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जगदीश लोहार, ऋषि वर्मा, विशाल पटेल, उमेश खंडिया, जुनेद शाह, राकेश पटेल, यशविन राजा, जगदीश सिंह राजपूत, अनिल तिवारी और नियामत शाह को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
अमित गुर्जर को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समन्वयक, इशुल कासदे को सोशल मीडिया समन्वयक और संदीप विश्वकर्मा को विधानसभा कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।
जिले में सक्रियता बढ़ाने की तैयारी
आम आदमी पार्टी की इन नियुक्तियों को हरदा जिले में संगठन को बूथ और विधानसभा स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हरदा और टिमरनी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की नियुक्ति से पार्टी की स्थानीय गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
पार्टी की ओर से जारी सूची पर मध्यप्रदेश के सह प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी एवं प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के हस्ताक्षर हैं। नियुक्तियों के बाद अब हरदा जिले में आम आदमी पार्टी के सामने नई संगठनात्मक टीम के माध्यम से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की चुनौती होगी।
Harda, Harda | Sep 8, 2026