कटोरिया: उदयपुरा के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल
Katoria, Banka | May 21, 2026 कटोरिया- बांका रोड स्थित उदयपुरा के पास बुधवार रात करीब 9 बजे दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गया। जख्मी तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर रेफर कर दिया।