पुष्पराजगढ़: राजेंद्र ग्राम में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
गुरुवार 4 बजे राजेन्द्रग्राम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 164.880 लीटर अंग्रेजी शराब एवं एक बिना नंबर की बोलेरो वाहन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सनेह उर्फ शनि सिंह, पिता सत्यलाल सिंह, निवासी चूंदरोड, थाना कोटर, जिला सतना को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2 )के तहतन्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दियागया।