डुमरा: डुमरा जानकी स्टेडियम में भारत-नेपाल मैत्री बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में नेपाल टीम विजयी
सीतामढ़ी (डुमरा):जानकी स्टेडियम, डुमरा सीतामढ़ी में एक दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भारत और नेपाल की बालिका टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल के माध्यम से दोनों देशों के बीच मैत्री भाव को मजबूत किया।