रायपुर में दो साल पुराने महिला के हत्या मामले का खुलासा, नाखूनों में मिले DNA से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में करीब दो साल पहले हुई महिला लता साहू की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त 2024 को हुई हत्या के दौरान मृतिका के नाखूनों में मिले बायोलॉजिकल ट्रेसेज को सुरक्षित कर DNA प्रोफाइलिंग कराई गई थी। वर्ष 2026 में संदिग्धों के DNA सैंपल से वैज्ञानिक मिलान कराने पर तीन आरोपियों का DNA मैच होना सामने आया। पुलिस ने मनहरण सारंग, राजेश पाल उर्फ चोटी और राजू मंडल उर्फ बंगाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शराब को लेकर हुए विवाद के बाद महिला की हत्या की गई थी। मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।
#RaipurNews #Khmatrai #CrimeNews
#RaipurPolice #ChhattisgarhNews