कामां: जुरहरा पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जुरहरा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर और एक अवैध देशी पोना 315 बोर बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में जाहुल पुत्र साहबदीन निवासी जुरहरी और मुस्ताक उर्फ पप्पू पुत्र जान मोहम्मद निवासी नौगांव शामिल हैं। सोमवार शाम 4बजे पुलिस ने दी जानकारी।