कोडरमा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया दीदी ने जड़ा ताला, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर रहे घंटों बंद
2020 से JSY, परिवार नियोजन-स्थायी और अस्थायी का प्रोत्साहन राशि नही मिलने पर आक्रोशित सहियाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोडरमा के BAM कार्यालय में बुधवार को 11 बजे ताला जड़ दिया। घंटो तक कार्यालय में ब्लॉक अकाउंट मैनेजर बंद रहें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी से वार्ता के बाद करीब दो घंटे बाद कार्यालय का ताला खोला गया।