कोडरमा: घर में डांट के बाद भाग रहे युवक को RPF कोडरमा ने ऑपरेशन डिग्निटी के तहत परिजनों को सौंपा
ऑपरेशन डिग्निटी के तहत आरपीएफ जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की। पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात आरक्षी रामाश्रय कुमार और सुजीत कुमार गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में बुकिंग काउंटर के पास बैठे देखा। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रिंस कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता शंभू ठाकुर, निवासी नोनडीह, थाना वजीरगंज बताया।