कोडरमा: त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्टेशन के पास होटल की जांच की, प्रतिबंधित रंग इस्तेमाल पर जुर्माना
निरीक्षण के क्रम में अजंता स्वीट्स में गंदगी पाए जाने पर वहां की मिठाइयों को नष्ट कराया गया तथा संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस निर्गत कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। एक चाट विक्रेता द्वारा छोले में अखाद्य रंग का प्रयोग किए जाने पर उसे नष्ट कराया गया। वहीं कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर एक दुकान पर ₹200 का जुर्माना लगाया गया।