कोडरमा: उप विकास आयुक्त के जनता दरबार में ज़मीन विवाद और पेंशन योजना से जुड़ी कई शिकायतें आईं
जनता दरबार में उप विकास आयुक्त द्वारा आमजनों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में नागरिकों ने अपनी विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याएं प्रस्तुत कीं। जनता दरबार में जमीन विवाद, दाखिल खारिज, आवास योजना का लाभ दिलाने, पेंशन योजना का लाभ दिलाने समेत अन्य शिकायतें शामिल हैं। उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी।