मंडला: कोतवाली पुलिस ने मोटर सायकल चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन वाहन बरामद
Mandla, Mandla | Jul 1, 2026 बुधवार तीन बजे थाना कोतवाली पुलिस ने मोटर सायकल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने विवेक दास भैंसवार, निवासी ग्राम सुक्का पोस्ट मानेगांव थाना घंसौर जिला सिवनी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके कब्जे से तीन बाइक जब्त की है।