जांजगीर-चांपा। नवगठित नगर पंचायत बम्हनीडीह के चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस के रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट, रेत खनन और विकास कार्य रोकने जैसे गंभीर आरोप लगाए।