बड़नगर: बड़नगर में दो दिन में 14 कोबरा निकलने से दहशत, वन विभाग पर उठे सवाल
बड़नगर के गंधर्व तलाई क्षेत्र में एक मकान से दो दिनों के भीतर 14 कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक नंदकिशोर चौहान ने सभी सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि घर के किसी हिस्से में कोबरा ने अंडे दिए होंगे, जिससे एक साथ इतने सांप निकले। वन विभाग और सर्पमित्रों के समय पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी भी दे