बहराइच: गूढ़ के पास सड़क हादसे में घायल उप निरीक्षक की इलाज के दौरान हुई मौत
बहराइच जनपद में मोतीपुर थाने की जालिम नगर पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता बाइक से चौकी आ रहे थे। गूढ़ गांव के पास वाहन की टक्कर से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल दरोगा को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उप निरीक्षक की लखनऊ में मौत हो गई हैं।