महागामा: महागामा का महादेवबथान शिव मंदिर अपनी प्राचीनता और धार्मिक मान्यता के लिए प्रसिद्ध है
महागामा प्रखंड अंतर्गत महादेव बथान शिव मंदिर अपनी प्राचीनता और धार्मिक मान्यता के लिए प्रसिद्ध है करीब एक हजार वर्ष पुराने इस मंदिर का निर्माण स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा श्रमदान कर कराया गया था मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं जबकि सावन के जुड़ी सोमवारी और शिवरात्रि में यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है