बालोद जिले के गुरूर स्थित शराब दुकान से
कथित रूप से शराब तस्करी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा शराब को दुकान से बाहर ले जाते हुए दिखाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं
हो रही हैं तथा लोग जांच की मांग कर रहे हैं
#smuggler #crime #viralreels #update #trending