सासनी: कोतवाली पर आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण के लिए संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Sasni, Hathras | Apr 25, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली पर अप्रैल माह के चौथे शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित पाई गई। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में कुछ शिकायतों का उपजिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया।