10 सितंबर को ग्वालियर में होगा बड़ा जुटान, UGC रोलबैक और जातिगत आरक्षण के मुद्दे पर परशुराम सेना ने किया आवाहन,
भिण्ड। 10 सितंबर को ग्वालियर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर परशुराम सेना भिण्ड ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के माध्यम से UGC के फैसले को रोलबैक करने एवं जातिगत आरक्षण के मुद्दे को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया है।
परशुराम सेना की ओर से देवेश शर्मा ने समाज के लोगों एवं युवाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों और मांगों को मजबूती से रखने के लिए सभी को एकजुट होकर ग्वालियर पहुंचना चाहिए।
देवेश शर्मा ने कहा कि 10 सितंबर को ग्वालियर में होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भिण्ड सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराने की बात कही,