महोबा: महोबा तहसील में लेखपाल संघ चुनाव संपन्न, नितेंद्र पटेल बने जिला अध्यक्ष और प्रियंका नायक वरिष्ठ उपाध्यक्ष
Mahoba, Mahoba | May 4, 2026 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई महोबा का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान के बाद हुई मतगणना में जिला अध्यक्ष पद पर नितेंद्र पटेल ने शिवभान लेखपाल को हराकर जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका नायक ने कुमारी मीनू यादव को, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुशवाहा ने सुभाष सिंह यादव को हराया। सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।