कामडारा: लगातार बारिश से खेतों में लौटी रौनक, हल-बैल लेकर खेती में जुटे किसान
Kamdara, Gumla | Jul 8, 2026 लगातार हो रही बारिश के बीच कामडारा प्रखंड में खरीफ खेती की तैयारियां तेज हो गई हैं। अच्छी बारिश मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। बुधवार सुबह किसान हल-बैल लेकर खेतों में उतर गए और धान की खेती के लिए जमीन तैयार करने में जुटे रहे। प्रखंड के विभिन्न गांवों में किसान खेतों की जुताई कर मिट्टी को रोपाई योग्य बना रहे हैं।