बड़ौत: बड़का गांव में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक की शादी के मामले में एसपी से न्याय की गुहार लगाते युवक का वीडियो वायरल
Baraut, Bagpat | May 2, 2025 बड़का गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए बताया कि उसने गांव निवासी एक मुस्लिम युवती से 20 मार्च को आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। जिसके बाद युवती ने उसके पक्ष में कोर्ट में बयान भी दिए हैं। युवक ने 3 लोगों पर उसे बंधक बनाने व उसकी पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया है। युवक ने वीडियो वायरल कर एसपी से न्याय की गुहार लगाई।