मुरैना नगर: यादव कॉलोनी में पिस्तौल निकालकर फायरिंग करने का युवक ने किया प्रयास, वीडियो हुआ वायरल
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की यादव कॉलोनी में मामूली बात पर एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करने का प्रयास किया, तभी आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी ,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।