मुरैना नगर: बैरियर चौराहे पर यातायात पुलिस ने हूटर और पदनाम लिखे फोर व्हीलर वाहनों पर की चालानी कार्रवाई
मुरैना शहर एवं जिले में अनधिकृत रूप से सायरन बजाकर आम जनता को भ्रमित कर और बड़ी-बड़ी पद नाम वाली प्लेट लगाकर रुतबा दिखाने वाले वाहन चालको पर आज दोपहर यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।बैरियर चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा फोर व्हीलर वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर सायरन एवं प्लेट हटवा दी गई और कई वाहनों पर चालान भी किया गया। ये कार्रवाही जारी रहेगी।