मुरैना नगर: गंगा पब्लिक स्कूल के बाहर छात्र के साथ बेल्ट से की गई मारपीट, वीडियो आया सामने; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा पब्लिक स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र के साथ नकल न कराने को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है, बता दे की मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ,वहीं फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तरह शुरू कर दी है।