पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के खैरवा गांव के वार्ड संख्या 10 में 33 हजार वोल्ट बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग बहादुर सिंह के घर में लगी और देखते ही देखते तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखा सामान बचाने का मौका नहीं मिल सका।