मुंगेर: पुलिस अधीक्षक मुंगेर के नेतृत्व में पुलिस केंद्र मुंगेर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
Munger, Munger | Feb 29, 2024 बिहार पुलिस सप्ताह दिवस 2024 के अवसर पर आज 29 फ़रवरी को पुलिस अधीक्षक मुंगेर के नेतृत्व में पुलिस केंद्र मुंगेर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न थानों, ओपी और प्रतिष्ठानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों द्वारा स्वेच्छा से जन सेवा में रक्तदान किया गया।