मुंगेर: मुंगेर पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 55 लोगों पर सीसीए एक्ट व चार हज़ार से अधिक लोगों पर 107 की कार्रवाई करेगी
Munger, Munger | Feb 29, 2024 मुंगेर पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और भयमुक्त बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव में बाधा पहुंचाने वाले को समय से पहले गिरफ्तार का जेल भेजा जा रहा है। जिले में 55 बदमाशों पर सीसीए एक्ट और 4000 से अधिक लोगों पर 107 की कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने जिला अधिकारी अवनीश कुमार सिंह के पास भेजा है।