मुंगेर: मुंगेर में ट्रक और हाईवा की टक्कर में हाईवा के चालक और खलासी हुए घायल, आवागमन हुआ ठप्प
Munger, Munger | Feb 29, 2024 गुरुवार को मुंगेर खगड़िया बेगूसराय को जोड़ने वाली श्री कृष्णा सेतु लिंक पथ पर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रक और हाईवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। जहां पुल पर पिछले चार घंटे से आवागमन ठप है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कृष्णा सेतु एप्रोच पथ काला पत्थर के पास ट्रक और हाईवा की आपस में ही टक्कर हो गई।