धनौरा: पितृ अमावस्या पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था हुई फेल, गजरौला हाईवे व तिगरी गंगा धाम में लगा भयंकर जाम
दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे 9 पर ब्रजघाट गंगा धाम के पुल पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, पितृ अमावस्या पर स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भीषण जाम से थमी वाहनों की रफ्तार, गजरौला थाना क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे-9 पर पितृ अमावस्या के अवसर पर ब्रजघाट गंगा धाम में स्नान करने पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं के कारण दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया।