धनौरा: पितृ अमावस्या पर पुलिस प्रशासन ने किया रोड डायवर्जन, गजरौला हाईवे पर लगा भयंकर जाम
पितृ अमावस्या पर रविवार को जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर भीषण जाम लग गया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ के बीच हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लगने से वाहन चालक घंटों परेशान रहे। सुबह से ही गंगा किनारे स्नान और तर्पण के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का रेला बढ़ता गया, जिस कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई।