धनौरा: पितृ अमावस्या: आस्था और भक्ति का संगम, तिगरी गंगाधाम पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
पितृ अमावस्या: आस्था और भक्ति का संगम तिगरी गंगाधाम पर पितृ अमावस्या बस श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी अमरोहा जनपद की मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के तिगरी गंगाधाम में पितृ अमावस्या पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। लाखों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से गंगा में डुबकी लगाने और अपने पितरों का तर्पण करने के लिए उमड़ पड़े।