धनौरा: पितृ अमावस्या पर बृजघाट व तिगरी गंगा धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
पितृ अमावस्या के अवसर पर बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई, जिसके कारण चारों ओर हर हर गंगे के जयकारे गूंज उठे। यह लाखों श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुरादाबाद, मेरठ सहित कई दूर-दराज के जिलों से पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ ही अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण व पिंड दान।