गढ़सिवाना दरगाह पर RAKMA का सम्मान समारोह आयोजित, अमन-चैन की मांगी दुआ। बालोतरा जिले के गढ़सिवाना स्थित हजरत बापू सुल्तान शाह जिलानी दंताला दरगाह पर RAKMA, सिलावट समाज सेवा समिति व मुस्ताक अली के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पदाधिकारियों ने दरगाह पर चादर पेश कर प्रदेश में सुख-शांति, भाईचारे और अमन-चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम में जालोर के मोहम्मद रफीक शेख को प्रदेश सचिव व अमीन खान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर RAKMA जालोर के जिलाध्यक्ष भंवरू खान पठान एवं उनकी टीम ने मुस्ताक अली (राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) जिलाध्यक्ष एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, जालोर) का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। वहीं मुस्ताक अली ने भी नवनियुक्त प्रदेश सचिव मोहम्मद रफीक शेख, अतिरिक्त प्रशानिक अधिकारी मोहम्मद रफीक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी इमरान खान का साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कर्मचारी हितों की सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी, कर्मचारी व समाजबंधु मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Jul 19, 2026