बड़हिया: बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बड़हिया क्षेत्र मेंपहाड़पुर के समीप NH 80 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के इंदुपुर निवासी विनोद मालाकार के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई. सोमवार पूर्वाह्न 9 बजे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना रविवार एवं सोमवार के बीच रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने घटना की पुष्टि की है.