कानपुर: महाकुंभ में भगदड़ के बाद कानपुर स्टेशन पर हजारों की भीड़
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार 1.30 बजे प्लेटफार्म पर प्रयागराज से स्पेशल ट्रेन पहुंची। माथे पर तिलक लगाए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। किसी के चेहरे पर महाकुंभ में स्नान की खुशी तो किसी के चेहरे पर भगदड़ के बाद त्रिवेणी में स्नान न कर पाने का मलाल देखने को मिला। स्टेशन पर लगातार भगदड़ ना मचे इसके लिए अनाउंसमेंट किया जा रहा है।