कानपुर: थाना गुजैनी के अंतर्गत स्कूल टीचर ने एलकेजी में पढ़ने वाली बच्ची के साथ की घिनौनी हरकत, टीचर को किया गया गिरफ्तार
बुधवार 3:30 बजे पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि थाना गुजैनी एक अभिभावक ने सूचना दी कि उनकी बेटी के साथ स्कूल के म्यूजिक टीचर द्वारा गलत कार्य किया गया है। अभिभावक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं आरोपी म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।