कानपुर: बिठूर समेत अन्य गंगा घाटों पर मौनी अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
बिठूर समेत शहर के सभी गंगा घाटों पर मौनी अमावस्या के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे।जल पुलिस और स्थानीय पुलिस घाट पर मौजूद रही।बिठूर थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 11बजे बताया गंगा में रस्सी लगाकर चेतावनी बिंदु निर्धारित किया गया है और इसके आगे किसी भी श्रद्धालुओं को जाने नहीं दिया जा रहा है।